शराब पी हंगामा कर रहे रोहतास के दो युवक गिरफ्तार
बक्सर, मई 28 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शराब पीकर हंगामा करने और पुलिस से उलझने के आरोप में रोहतास के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से शराब की एक बोतल भी बरामद की गई। मिली जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को टाउन थाना की पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग बस स्टैंड मोड़ के पास हल्ला-हंगामा कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों जवानों से ही उलझ गए। गाली-गलौज करने लगे और हाथापाई भी की। पुलिस के मुताबिक दोनों ने शराब पी रखी थी। तलाशी के दौरान एक बोतल शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम-पता अखिलेश राय निवासी सासाराम और दीपक तिवारी निवासी अनाईठ मठिया थाना नवादा जिला भोजपुर बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.