नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। छावला इलाके में लिव-इन में रह रही महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब पीने से रोकने पर हुए झगड़े में युवक ने अपनी साथी का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए कार की पिछली सीट पर छिपा दिया, लेकिन राहगीरों ने संदिग्ध हालत में पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और आरोपी 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से 21 लाख रुपये भी मिले हैं, जिन्हें लेकर दोनों के बीच विवाद चलता था। डीसीपी अंकित सिंह के अनुसार मृतका राधा पिछले तीन साल से वीरेंद्र के साथ नजफगढ़ में रहती थी। 27 नवंबर की सुबह करीब 9:15 बजे दीनपुर एक्सटेंशन में खड़ी एक कार में महिला का शव मिलने की सूचना मिली। छावला थाना पुलिस ने मौके पर जाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.