मैनपुरी, जनवरी 22 -- एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम इलाबांस में युवक ने गांव से बाहर बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक बुधवार की शाम घर से चला गया था। गुरुवार की सुबह गांव के पास बाग में उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम इलाबांस निवासी 33 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र ईश्वरी बुधवार शाम को अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह ग्रामीणों खेतों की तरफ गए तो ग्रामवासी सुशील मिश्रा के बाग में नीम के पेड़ पर सर्वेश फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर परिजन पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के भाई पच्ची की सूचना पर एलाऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.