धनबाद, अप्रैल 29 -- धनसार थाना क्षेत्र के नई दिल्ली रोड स्थित एक गोदाम में शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने गोदाम मालिक और उनके भाई को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सोमवार की है। घायल दोनों भाइयों को जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को धनसार थाना में तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। घायल बरवाअड्डा कांसास्लेट मेमको मोड़ निवासी अनिरुद्ध अग्रवाल ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे अपनी फैक्ट्री से गोदाम गए थे। गोदाम के बाहर शराब की बोतलें फेंकी हुई थीं। जब बोतलों के संबंध में पूछा तो चंदन विश्वकर्मा ने कहा कि गोदाम भाड़े पर लिया है, अब यहां जो चाहेंगे वही करेंगे। इसके बाद चंदन ने राजा अंसारी और नरेश रवानी सहित अन्य 10-12 लोगों के साथ मिलकर अनिरुद्ध के साथ मारपीट की। वह भागकर फैक्ट्री आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.