शराब पीने से रोका, महिला से की छेड़छाड़
लखनऊ, जून 17 -- पारा में घर के सामने शराब पीने से टोकने पर युवकों ने महिला से छेड़खानी की और कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर दबंगों ने पीड़िता के पति पर रॉड से हमाला कर दिया। पीड़ित का सिर फट गया। महिला ने आरोपितों के खिलाफ मंगलवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। पारा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात स्थानीय निवासी अर्जुन, मनीष और अक्षय उनके घर के सामने शराब पीने के दौरान गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़िता से छेड़खानी की और कपड़े फाड़ दिए। जान बचाकर पीड़ित घर की ओर भागी। इस पर आरोपित पीड़िता के घर में घुस आए। बीच-बचाव करने पीड़िता के पति पहुंचे तो दबंगों ने पति पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया और कान में गंभीर चोट आई है। झगड़े की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। भीड़ को आता देखकर आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.