शराब पीने से रोकने पर व्यापारी का घर पर हमला, ट्रैक्टर-बाइक फूंकी, फायरिंग
गंगापार, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के हथिगहां गांव में रविवार रात करीब 10:30 बजे शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने एक व्यापारी के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थरों के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे व्यापारी की पत्नी व बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य दो को अंदरूनी चोटें आई हैं। उधर, दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति नितिन यादव को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। पीड़ित व्यापारी के बेटे विभव गुप्ता के अनुसार हमलावर बाइक और थार से पहुंचे थे। आरोप है कि सभी ने जानलेवा हमला करते हुए घर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़े ट्रैक्टर व बाइक में आग लगा दी। अचानक हुए हमले से परिवार से अफरातफरी मच गई। घटना के दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। इस बीच हमलावरों ने दहशत फैलाने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.