शराब पीने से रोकने पर फांसी लगा दी जान
उन्नाव, जून 20 -- सफीपुर। परिजनों ने शराब पीने से मना किया तो नाराज युवक घर से निकल गया। सुबह उसका शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। कुसैला गांव निवासी 22 वर्षीय राम प्रकाश पुत्र राकेश विश्वकर्मा ड्राइवर थे। वाहन चलाकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर उनका परिजनों से विवाद हो गया था। उसके बाद घर से निकल गए। देर रात तक नहीं लौटने पर खोजबीन की, पर कहीं कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित बाग में आम के पेड़ से शव लटकता देख ग्रामीण स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई चंद्र प्रकाश ने बताया कि शराब पीने को लेकर परिवार के लोगों ने उसे फटकार लगाई थी। उसके बाद वह घर छोड़कर चला गया था। अविवाहित। दो भाई व दो बहन में तीसरे नंबर का था। मौत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.