मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरैया नगर पंचायत के मणिकपुर-पारू एसएच-74 स्थित मणिकपुर धर्मकांटा के पास सोमवार दोपहर शराबियों ने चाय दुकानदार दंपती पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में दुकानदार प्रभु साह (70) का सिर फट गया, जबकि उनकी पत्नी सरिता देवी (65) को भी चोट आई। इसकी सूचना मिलते ही सरैया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी भेजा। प्रभु के सिर पर 14 टांके लगे हैं।घायल दंपती ने पुलिस को बताया कि चार युवक चाय दुकान पर पहुंचे और शराब पीने के लिए ग्लास व पानी मांगने लगे। उन्होंने इससे इनकार किया तो सभी युवक उग्र हो गए और लाठी-डंडे के साथ सड़क किनारे पड़े ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- शराब पीने से रोकने पर चाय दुकानदार दंपती पर किया हमला इससे प्रभु का सिर फट गया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.