मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- गांव मंदौड़ मार्ग पर बाइक सवार युवक अत्यधिक शराब पीने से रास्ते में गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भटौड़ा निवासी अमित उर्फ बिट्टू (45) पुत्र सहेंद्र शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार की शाम को अमित ने गांव सिखेड़ा में स्थित शराब के ठेके से पांच देसी शराब के पव्वे खरीदे। उसने तीन शराब के पव्वे ठेके की कैंटीन में ही पी लिए थे। कैंटीन मालिक उसका दोस्त है। इसके बाद वह बाइक पर घर जाने के लिए निकल लिया। गांव मंदौड़ मार्ग पर वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसको बेहोशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.