कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर। कल्याणपुर के खुर्द निवासी 35 वर्षीय राजमिस्त्री राकेश वर्मा ने शराब के लिए टोकने पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। राकेश वर्मा के परिवार में पूनम, दो बच्चे ऋषभ व ऋषि हैं। छोटे भाई वीरेंद्र ने बताया कि बड़े भाई राकेश शराब के लती थे। वह अक्सर शराब के नशे में आकर परिजन से झगड़ा करते थे। शनिवार दोपहर वह शराब के नशे में घर आया। इस दौरान परिवार ने परिजन ने शराब पीने के लिए टोका तो वह झगड़ा करने लगा, जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन बुलाने गए। यहां उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शराब के नशे युवक ने परिजन से विवाद के बाद आत्महत्या की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.