अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप विहार में जनसेवा केन्द्र पर शराब पीने से मना किया तो आरोपियों ने मारपीट कर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुलदीप विहार निवासी सचिन यादव ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि घर के पास ही उनका जनसेवा केन्द्र है। रोजाना की तरह गुरुवार की शाम वह जनसेवा केन्द्र पर बैठा था। तभी चार-पांच युवक वहां आ गए और शराब का सेवन करने लगे। विरोध करने पर आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ फिर से आ धमके। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। तभी एक हमलावर ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। तब तक आरोपी मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.