अमरोहा, अप्रैल 1 -- हसनपुर। शराब पीने से मना करने पर बेटे ने ईंट से पिता का सिर फोड़ डाला। पुत्रवधू ने भी मारपीट की। तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल पिता को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी चरन सिंह सोमवार रात घर पर बैठा था। इसी दौरान बेटा सचिन शराब पीकर आया। चरन सिंह ने शराब पीने से मना किया तो बेटे ने चरन सिंह के सिर पर ईंट से वार कर दिया। आरोप है कि सचिन की पत्नी रिंकी ने भी ससुर की पिटाई की। लहूलुहान हालत में हालत में चरन सिंह कोतवाली पहुंचा और पुत्र व पुत्रवधू के खिलाफ तहरीर दी। चरन सिंह ने बताया कि सचिन सबसे छोटा बेटा है। उसकी शादी के दौरान कर्ज हो गया था। कर्ज उतारने के लिए वह सचिन से पैसे की मांग कर रहा है। जब भी पैसे मांगता है तो सचिन मारपीट कर देता है। सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.