मुजफ्फर नगर, मई 21 -- मीरापुर कस्बे में दबंगों को शराब पीने के लिए गिलास देने से मना करने पर तीन भाइयों को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया।कस्बे के मोहल्ला सरफपुरा निवासी प्रिंस पुत्र श्री राम ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही दबंग प्रवृत्ति के अंशुल व कपिल बुधवार दोपहर उसके घर आए और शराब पीने के लिए गिलास मांगा। आरोप है गिलास देने से मना करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिस पर उसके भाई हर्षित व नैतिक उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया तथा तीनों भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने तीन भाइयों को पीटा पुलिस ने तीनों भाइयों को मेडिकल के लिए भिजवाया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- रंजिश में एक ही परिवार के तीन ...