शराब पीने से मना करने पर चाचा-भतीजे के साथ मारपीट
सहारनपुर, जून 2 -- तीतरों। शराब पीकर आने से मना करने पर युवक भड़क गया। उसने दो लोगों के साथ मारपीट की जिसमें दोनों घायल हो गए। गांव खड़लाना निवासी इंद्रपाल सिंह अपने घर में बैठे थे। उनके पास ही उनका भतीजा कंवरपाल भी बैठा हुआ बात कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का एक युवक नशे की हालत में उनके घर आया तथा बदतमीजी करने लगा। इस दौरान इंद्रपाल ने युवक को घर जाने के लिए कह दिया तो युवक आग बबूला हो गया। वह अपने घर से लाठी तथा चाकू ले आया पहले उसने इंद्रपाल के सिर पर लाठी से वार किया जहां उन्हें गंभीर चोट आई।पास बैठे कंवर पाल ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने कंवरपाल के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों चाचा भतीजे थाने पर पहुंचे तथा युवक के खिलाफ मामले की शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.