शराब पीने से मना करने पर अधिवक्ता से मारपीट
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- अल्लापुर निवासी अधिवक्ता अभिजीत राय ने दरवाजे पर शराब पीने से मना करने पर मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और फायरिंग का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे दिलीप पासी, रूप कुमार और चार-पांच अज्ञात लोग उनके घर के बाहर बने चबूतरे पर बैठकर शराब पी रहे थे। मना करने पर आरोपितों ने हमला कर दिया, जिससे सिर और आंख के पास चोट आई। आरोपित घर में रखा आईफोन और 1230 रुपये लेकर हवा में फायरिंग कर भाग निकले। अधिवक्ता के मुताबिक आरोपी दिलीप पासी जार्जटाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.