मोतिहारी, अप्रैल 2 -- तुरकौलिया, निसं. । रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव में बीमार पड़े लोगों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने रात में शराब का सेवन किया था। इसके बाद देर रात से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों ने बताया कि शराब पीने के कुछ समय बाद ही उनको आंखों से धुंधला दिखाई देना शुरू हुआ, फिर पेट में तेज दर्द, बेचैनी व घबराहट महसूस होने लगी। सुबह तक उनकी हालत और गंभीर हो गई। बालगंगा के बीमार लोहा ठाकुर ने बताया कि उन्होंने रात में स्प्रिट पी थी। सुबह होते-होते उनकी आंखों की रोशनी कमजोर होने लगी व बेचैनी काफी बढ़ गई। इलाजरत राहुल पासवान ने कहा कि उन्होंने अपने दोस्त के साथ शराब पी थी। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। बीमार गाजर पासवान ने बताया कि उन्होंने भी संजीत साह से थोड़ी शराब लेकर पी थी। जब गांव में खबर फैली कि शराब पीने से लोग...