हापुड़, मार्च 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलड़ी के जंगल में लाकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति समेत पुलिस ने घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया है कि समरीन की हत्या से पहले समरीन ने शराब का सेवन किया था उसकी इस आदत से वह परेशान था। पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि तीन दिन पूर्व गांव फुलड़ी के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। उसकी शिनाख्त पिलखुवा निवासी समरीन पुत्री नफीस के रुप में हुई थी। पुलिस जांच में उसकी हत्या उसके पति द्वारा करना पाए जाने पर पति आकिब निवासी सिंधावली जनपद बागपत की तलाश की जा रही थी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया ...