शराब पीने से किया मना तो पत्नी के साथ की मारपीट
बिहारशरीफ, जून 8 -- शराब पीने से किया मना तो पत्नी के साथ की मारपीट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पति को शराब पीने से मना करना एक पत्नी को महंगा पड़ गया। शराबी ने पत्नी को मारपीट कर अधमरा कर दिया। पड़ोसी की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और घायल सुमन देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जबकि, पुलिस को देखकर कटरा चौक का रहने वाला पति भाग निकला। हालांकि, पत्नी द्वारा थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.