मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मोतिहारी/हरसिद्धि।तुरकौलिया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने वालों के मौत का सिलसिला जारी है। शनिवार के दिन भी तीन लोगों की मृत्यु हो गई । इस घटना को देखकर गांवों में हर पीने वालों के घर में दहशत फैला हुआ है। उनके परिजन भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान हमें बचा लीजिए। घर में ऐसी घटना नहीं हो। जो अस्पताल में भर्ती होकर रेtफर हो जा रहा है उसके परिजन उनके जीवित रहने का आशा छोड़ दे रहे हैं। बालगंगा के रमेश साह के पुत्र लड्डू साह के रेफर होने की बात आई । चर्चा भी शुरु हो गयी कि अब वह नहीं रहा। कभी चर्चा हो रही है कि लड्डू वेंटिलेटर पर अंतिम सांसे गिन रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...