रांची, सितम्बर 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा थाना क्षेत्र के शहीद मैदान में शराब सेवन के दौरान विवाद में एक ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चुटिया के द्वारिकापुरी निवासी ऑटो चालक शोभन राय की हत्या मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दशरत तिर्की व दशरत यादव शामिल है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। जानकारी के अनुसार सोमवार रात शराब पीते समय दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें शोभन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने फोन करके अपने पुत्र सन्नी कुमार को घटनास्थल पर बुला लिया। उसके साथ किशन कुमार, प्रियांशु सिंह व लल्लू कुमार भी पहुंच गए। वहीं, घ...