मोतिहारी, जनवरी 3 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा परेउवा वार्ड संख्या1 मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाली रेल सफाईकर्मी घनश्याम कुमार की पत्नी आरती देवी ने शुक्रवार शाम घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसकी पुष्टि हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया व साक्ष्य इकठ्ठा कर आसपास के लोगों का बयान दर्ज कर शव को बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस सिलसिले में यूडीकेस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पारिवारिक विवाद सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.