हरिद्वार, नवम्बर 18 -- कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक को दो लोगों ने रोककर मारपीट कर दी और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोप है कि युवक ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए थे। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसआई सतेंद्र भंडारी के मुताबिक राज विहार फेस-3 जगजीतपुर निवासी अभिषेक धीमान ने शिकायत कर बताया कि 12 सितंबर को वह अपने दोस्त यशआर्थ के साथ कस्तूरी एन्क्लेव फुटबॉल ग्राउंड के पास से गुजर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कौशल पांडे और अमन रावत अचानक सामने आ गए और उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब उसने मना किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के पाइप और डंडे से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके दोस्त यशआर्थ ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया और ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.