मिर्जापुर, अगस्त 25 -- मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के अघौली गांव में सोमवार देर रात शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के सिर पर भगोने से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार विश्वकर्मा प्रतिदिन की तरह देर शाम अघौली गांव स्थित अपने पाही पर गया था। वहां शराब पीने को लेकर अनिल का अपने चचेरे भाई रामबाबू से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रामबाबू ने भगोने से अनिल के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से अनिल की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार...