हाथरस, जून 5 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई के नगला में गुरूवार की देर शाम शराब पीने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव भी हुआ। मारपीट में एक युवती सहित दो लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले जांच में जुट गई है। नाई के नगला में एक दुकान के बाहर कुछ लोग शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। वहां बैठी अंजलि पुत्री टुंशूलाल निवासी नाई के नगला ने उन्हें रोकने व समझाने का प्रयास किया। युवती की दखल शराब पी रहे लोगों को पसंद नहीं आई। यह भी पढ़ें- पटवाई में दुकानदार के साथ मारपीट, वीडियो वायरल आरोप है कि उन्होंने युवती पर हमला कर दिया और लात-घूंसो से उसे पीटा। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में अंजलि व रोनी पुत...