रांची, मई 10 -- बीते दिनों झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई थी। यहां के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में 21 दिन पहले अभिजीत तिवारी की हत्या शराब पीने के विवाद में हुई थी। पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया कि वारदात को उसके दोस्तों ने अंजाम दिया था। इसके बाद स्कूटी से ले जाकर शव को घटनास्थल से तीन किमी दूर फेंक दिया था। शव को पुलिस टीम ने 19 अप्रैल को मिलिट्री डेयरी फार्म, आरागेट सिपाही पुल के पास से बरामद किया था। इसमें पुरुलिया रोड के विशाल राम, पत्थलकुदवा के सन्नी मिंज व नामकुम के आकाश सुजय बेक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि मुख्यालय वन डीएसपी अमर पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर स्कूटी भी बरामद की गई। ...