एटा, मार्च 1 -- एटा, शराब पीने के लिए रुपये ने देने पर आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और अचेत हालत में छोड़कर भाग गए। पीड़ित के बेटे ने दो आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के गांव नगला समल निवासी रवी कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 फरवरी की रात को पिता घर से किसी काम से गये थे जो रात को घर नही लौटे। अगले दिन सुबह तलाश के दौरान पिता प्रेम सिंह लहुलुहानवस्था में पड़े मिले। जानकारी पर पता चला कि एक दिनर पहले गांव के हाकिम सिंह शराब पीने के लिए पिता से रुपये मांग रहे थे पिता प्रेमसिंह ने रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर पुष्पेन्द्र, हाकिम ने पिता पर हमला कर घायल कर दिया। शिकायत करने के लिए दोनों के घर पर गया। आरोपियों उनके साथ भी गाली-गलौज की। जान...