शराब पीने के लिए करता था चोरी, दो गिरफ्तार
वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-8 स्थित मल्टीपरपज स्टॉल में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। घटना में शामिल दो युवकों को मंगलवार को कैंट जीआरपी ने गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी के तीन लाख 93 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल और सर्विलांस के सहारे जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी टीमों को यह सफलता मिली। गिरफ्तार किया गया आकाश पटेल शराब की लत पूरी करने के लिए चोरी करता है। जीआरपी थाने में मंगलवार दोपहर पत्रकारों से बातचीत में जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर, आरपीएफ इंस्पेक्टर (बनारस) राजेश कुमार और सीआईबी इंस्पेक्टर राजेश ने संयुक्त रूप से बताया कि 28 मई की रात मल्टीपरपज स्टॉल से चोरों ने 7.10 लाख रुपयों से भरा बैग पार कर दिया था। ये पैसे स्टॉल संचालक वीरेंद्र यादव ने र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.