सिमडेगा, मई 8 -- बोलबा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तलमंगा गांव में एक युवक पर उसके ही दोस्त द्वारा टांगी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तलमंगा घासी टोली निवासी मनोज कुल्लू अपने एक दोस्त के साथ था। पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसके दोस्त ने टांगी से हमला कर दिया। हमले में मनोज कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को देर रात इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉ. देवतोश भूटिया ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...