दुमका, अप्रैल 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। शराब पीने के दौरान एक युवक ने 70 वर्षीय वृद्ध सुजान राय की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार सुबह में काठीकुंड थाना अन्तर्गत छोटाफुलझींझरी गांव में हुई। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी को एक खंभे से बांधकर रखा था और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक दिनेश भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पाकुड़िया थाना अन्तर्गत तिलैयाचौक का निवासी है और वह ससुराल फुलझींझरी गांव आया था। युवक पड़ोस में ही शराब पीने के लिए गया था। इसी बीच शराब पीने के दौरान वृद्ध से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने वृद्ध पर पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन आनन-फानन में वृद्ध को लेकर पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट के अस्पताल लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.