शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हुई थी पूर्व नक्सली की हत्या
पलामू, जून 15 -- विश्रामपुर। पांडू थाना क्षेत्र में पूर्व नक्सली की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
हत्या की जानकारी पांडू थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक प्रेमरंजन कुमार सिंह के आवेदन पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। जांच के दौरान अज्ञात शव की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के कव्वल टोला जंगवल निवासी जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में हुई।
पुलिस की कार्रवाई पांडू थाने के बेलहरा लोमडीडीह के निकट रास्ते के बगल में 10 मई को एक अज्ञात शव मिला था जिसकी पहचान पूर्व नक्सली विशाल यादव के रूप में हुई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.