भभुआ, मार्च 26 -- भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान विभिन्न जगहों से शराब पीने के तीन आरोपितों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढ़ौती गांव निवासी सुमन मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा उर्फ सत्येंद्र मिश्रा, राजपुर के नवल बिंद शामिल हैं। तीनों की मेडिकल जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। डेढ़ किलो गांजा के साथ धंधेबाज धराया रामपुर। बेलांव थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर गांजा की बरामदगी के लिए छापेमारी की। इस दौरान 1.561 ग्राम गांजा के साथ धंधेबाज 70 वर्षीय श्यामलाल बैठा को गिरफ्तार किया गया, जिसकी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने दिया। मारपीट मामले दो लोगों को किया गिरफ्त...