किशनगंज, नवम्बर 4 -- किशनगंज। संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की रात्रि को विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया। विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुल 7 लोगों को पकड़ा गया। सभी को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। कार्रवाई रामपुर चेक पोस्ट, फरिंगगोला चेक पोस्ट आदि में की गई। कुछ लोग बाइक से शराब पीकर बंगाल से शहर में प्रवेश कर रहे थे। पकड़े गए लोगों को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.