किशनगंज, नवम्बर 16 -- किशनगंज। संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात्रि को विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया। विधानसभा चुनाव के मतगणना के दिन विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें कुल 6 लोगों को पकड़ा गया। 4 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया और 2 लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया। कार्रवाई रामपुर चेक पोस्ट, फरिंगगोला चेक पोस्ट आदि में की गई। कुछ लोग बाइक से शराब पीकर बंगाल से शहर में प्रवेश कर रहे थे। शराब के साथ पकड़े गए 2 लोगों को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.