शराब पीने के आरोप में 3 गिरफ्तार
सीवान, मई 31 -- सिसवन। थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सिसवन बजार चौक से शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी धनंजय कुवंर और मनु कुवंर व थाना क्षेत्र के कौली छपरा निवासी त्रिलोकी यादव शामिल है। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि तीनो का मेडिकल जांच के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.