किशनगंज, दिसम्बर 28 -- किशनगंज। संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात्रि व रविवार विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया।जिसमें कुल 23 लोगों को शराब पीने के आरोप में व शराब के साथ पकड़ा गया। शनिवार की रात्रि को शराब पीने के आरोप में 14 लोगों को पकड़ा गया व शराब के साथ 1 व्यक्ति को पकड़ा गया, रविवार को शराब पीने के आरोप में 4 व शराब के साथ 4 लोगों को पकड़ा गया। कार्रवाई रामपुर चेक पोस्ट,फ़रिंगगोला चेक पोस्ट आदि में की गई।कुछ लोग बाइक से शराब पीकर बंगाल से शहर में प्रवेश कर रहे थे। उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने कहा कि नए वर्ष में शराब की खेप शहर में न प्रवेश करे इसे लेकर सतर्कता बरतते हुए शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में अलग अलग स्थानों से उक्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.