बक्सर, फरवरी 10 -- नावानगर। बासुदेवा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो बाइक सवारों को हिरासत में लेकर कोर्ट भेज दिया है। पकड़े गए बाइक सवारों की पहचान भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के देवरथ के भुवनेश्वर कुमार राय व पंडितपुर के विकास कुमार पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एनएच 120 पर थाना गेट के सामने वाहन जांच के दौरान दोनों को पकड़ा गया था। दोनों एक ही बाइक पर सवार हो कर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों लोग पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने लगे। दोनों शराब के नशे में धुत्त थे। जिसे पकड़ नावानगर सीएचसी में मेडिकल जांच कराई गई। अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद दोनों को कोर्ट भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.