शराब पीने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, वारंटी भी धराया
गया, अगस्त 9 -- बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत चलाए जा रहे अभियान में बेलागंज थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में नंदू बिगहा निवासी अभिमन्यु कुमार, शेखपुरा निवासी राजू और डरवां निवासी गौरव कुमार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। वहीं, न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कुरीसराय गांव निवासी शियाराम यादव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.