दरभंगा, अप्रैल 9 -- बहेड़ी। बहेड़ी बाजार में बुधवार की अहले सुबह शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू कुमार, रूपम कुमार और कैलाश दास शामिल हैं। सभी समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के कामेश्वर नगर गांव के निवासी हैं। दूसरी ओर, बहेड़ी बाजार से ही शराब पीकर हंगामा करते हुए मंगलवार रात को समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र छतौनी गांव के नवीन झा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए बुधवार को चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...