हापुड़, अप्रैल 26 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव इन्यातपुर निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने एक सरकारी चौपाल है। उस पर गांव के कुछ लोग देर रात तक शराब पीकर गाली गलौज करते है। इसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो दो आरोपी भड़क गए। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उनके घर आकर गाली गलौज की। पीड़ित ने उनको ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसको घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे से महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा यह भी पढ़ें- पंच से पीटकर युवक को किया घायल, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.