उन्नाव, जनवरी 8 -- उन्नाव, संवाददाता। शराब पीने के बाद किसान की तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़ा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के खारपुरवा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय देवी प्रसाद पुत्र स्व.राम लाल निषाद पेशे से किसान था। परिजनों के अनुसार, देवी प्रसाद एक जनवरी को पड़ोसी गांव नदी पुरवा गए थे। जहां से उन्होंने एक दुकान से शराब खरीदी थी। शराब पीने के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले अस्पताल ले गए। मगर स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार रात लखनऊ में देवी प्रसाद की मौत हो गई। उधर, चर्चा है कि देवी प्रसाद के नशे में गिरने से मौत हुई है। परिजनों ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.