दरभंगा, अप्रैल 2 -- बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की रात को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में कुशियाम गांव के नुनू यादव तथा महुली चौक से शंभू सदा, शिव कुमार, बिकाऊ मंडल और गणेश दास शामिल हैं। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार राज्य मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.