मुंगेर, मार्च 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने होली के दौरान जहां पुलिस गश्ती तेज रखी, वहीं शराबबंदी अभियान में शराबियों व तस्करों की टोह में छापेमारी करती दिखी। इसी दौरान पुलिस ने हत्थे शराब पीकर होली मनाने वाले करीब 8 युवक विभिन्न स्थानों से चढ़ गया। गिरफ्तार शराबियों में बड़ी दरियापुर निवासी अमित कुमार, छोटी दौलतपुर निवासी कुमार गौरव, खलासी मोहल्ला सदर बाजार निवासी चंदन बिंद, बड़ी दरियापुर निवासी रोहित कुमार, मोहनपुर खलासी मोहल्ला निवासी रौशन राज, लक्ष्मणपुर निवासी सचिन कुमार, विशाल कुमार, जगदीशपुर निवासी शिवम कुमार है।इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने सहित विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस गश्ती तेज की गयी थी। इसी दौरान अपर थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान, एएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.