हरिद्वार, मई 14 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिलोक तिराहे पर चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने और अवैध हूटर बजाने वाले हरियाणा से आए युवकों पर सीपीयू ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान सीपीयू उपनिरीक्षक मनोहर सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक तेज आवाज में अवैध हूटर बजाते हुए वहां से गुजरता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन को तुरंत रुकवाकर चालक की जांच की। पूछताछ और परीक्षण के दौरान चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। साथ ही वाहन में अवैध रूप से हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो यातायात नियमों का उल्लंघन है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में शराब पीकर हूटर बजाना पड़ा भारी, वाहन सीज इस पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ज्वालापुर कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने संबंधित वाहन को स...