गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। पुलिस उपायुक्त संदीप कुमार के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, सदर थाना पुलिस की विशेष टीम ने रविवार, 10 मई को शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुड़दंग मचाने वाले 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ असामाजिक तत्व सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम शराब पीते हैं और वहां से गुजरने वाले आम राहगीरों को परेशान करते हैं। इन शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सदर थाना पुलिस ने इलाके में सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर माहौल खराब करने और उत्पात मचाने वाले 21 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों काबू कर लिया। ...