मेरठ, मार्च 4 -- शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में शराब पीकर कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग किया। विरोध करने पर दो डेयरी संचालकों और उनके परिवार से मारपीट कर दी। हमले की वीडियो अब वायरल हो गई है। पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया है। शास्त्रीनगर सेक्टर 2 निवासी राजेश्वर चौहान डेयरी संचालक है। राजेश्वर चौहान ने बताया कि उनके घर के बराबर में ही दूसरे डेयरी संचालक सचिन रहते हैं। बताया कि सोमवार रात को कुछ युवक गली में ही नशे की हालत में उत्पात मचा रहे थे और हुड़दंग कर रहे थे। विरोध करने पर पहले तो आरोपियों ने सचिन पर हमला किया। इस दौरान बीच बचाव में पहुंचे राजेश्वर और उनके बेटे से मारपीट की गई। आरोप है कि इन आरोपियों ने तमंचे और लोहे की रॉड से हमला किया। इस दौरान धमकी दी और फरार हो गए। हमले की पूरी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.