शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक हिरासत में
अररिया, मार्च 27 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने बुधवार की रात्रि शराब पीकर घर में हंगामा और पिता को गाली देने वाले शराबी को गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि लक्ष्मीपुर पंचायत के महेशखुट वार्ड संख्या सात में बिनोद सिंह शराब पीकर घर में हंगामा कर रहा था। इसके साथ ही अपने पिता शिव नारायण सिंह को गाली दे रहा था। सूचना मिलते ही विनोद सिंह को हिरासत में लेकर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.