सीवान, अप्रैल 29 -- सिसवन। चैनपुर ओपी थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक चैनपुर निवासी रवि यादव है। ओपीध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और युवक को हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच में आरोपी के शराब पीने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे सीवान न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...