शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को किया गिरफ्तार
बांका, जून 28 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। शराब के नशे में राहगीरों के साथ गाली-गलौज एवं हंगामा कर रहे एक युवक को रजौन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक शिवम कुमार बाराहाट थाना क्षेत्र के चपरा कोल्हथा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शिवम कुमार भुसिया राइस मिल के समीप शराब के नशे में धुत्त होकर लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान रजौन थाना की गश्ती पुलिस टीम वहां से गुजर रही थी। पुलिस वाहन को देखते ही युवक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर दबोच लिया।गिरफ्तार युवक की चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.