मुंगेर, अप्रैल 26 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। शराब पीकर हंगामा कर रहे दो सगे भाइयों को संग्रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि कपिलदेव यादव के पुत्र चन्दन कुमार और सूरज कुमार शराब के नशे में घर के आसपास हंगामा कर रहे थे। दोनों भाइयों के उत्पात से आसपास के लोग काफी परेशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। थाना में ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराने पर दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार इसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को मुंगेर न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.