किशनगंज, मार्च 28 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलहानिया पंचायत के सुहिया गांव में शराब के नशे में उत्पात मचाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुहिया गांव में मोहम्मद एखलाक, लाइन पारा गढीवान मोहल्ला, थाना- किशनगंज वहीं दूसरा आरोपी मनोज सहनी, गांव- मल्लाह बस्ती, थाना- किशनगंज नामक दो युवक शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे, जिससे आसपास के लोगों में भय और असुविधा का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टेढ़ागाछ थाना अध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम के निर्देश पर सहायक थाना अध्यक्ष रितेश कुमा...